-परिचय -
मै इस जहाँ का नही
मै उस जहाँ का नही |
मै जिस जहाँ का हूँ ||
वो जहाँ अब -
इस जहाँ में रहा ही नही |
मेरा नाम
मै वही हूँ जिसे छूकर
लोग कसमे लिया करते है
मै वही हूँ जिसे देखकर
वफा जिया करते है
मै वही हूँ जिसे बुझाने के लिए-
लोग पिया करते है
मै वही हूँ जिसकी
पत्थर भी पूजा किया करते है
मै
वही हूँ जिसे महसूस कर
दीवाने फक्र किया करते है
मै वही हूँ जिसे खुदा का –
पहला शब्द कहा करते है |
डॉ.संजीव कुमार
Tags
parichay kavita
