फेक न्यूज़, बच्चों का व्यापार और 'स्टोलेन'


  
 आज समाज में भीड़ द्वारा अनेकों ऐसे अपराध देखने को मिलते हैं जिसके पीछे सोशल मीडिया और फेक न्यूज़ का बहुत बड़ा हाथ होता है.
     भारत में आज लगभग हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन है, इसलिए समाज में होने वाली कोई भी घटना कुछ ही मिनट में हजारों और लाखों तक पहुंच जाती है. लोग इतने उतावले होते हैं न्यूज़ को लेकर के खास तौर पर संप्रदायिक घटना , चोरी, जातिवाद जैसे घटनाओं के संदर्भ में की वे कानून को भी ताक पर रखकर अपने हाथ से ही तुरंत न्याय कर देना चाहते हैं.
   करण तेजपाल के निर्देशन में निर्देशित और मझे हुए कलाकार अभिषेक बनर्जी की फ़िल्म 'स्टोलेन' एक ऐसी ही फिल्म है. 90 मिनट की यह फिल्म आपको बहुत हद तक हाल में रोकने के लिए काफी है. इस फिल्म में समाज के कई पहलुओं पर बहुत ही बारीकी से नजर डाली हैं जैसे सरोगेसी माँ, हॉस्पिटल में बच्चों की चोरी और आज हमारे देश के आवारा हो चुके युवा जो बिना किसी फैक्ट चेक किए अपना निर्णय देने में आगे हो चुके हैं.
इसलिए अगर आप न्याय में रत्ती भर भी यकीन रखते हैं, किसी पीड़ित व्यक्ति के लिए बगैर किसी लोभ,किसी डर, किसी लालच के लड़ना जानते हैं तो आप यह फ़िल्म देख सकते हैं. मैं इस फिल्म को 5 स्टार में 4 स्टार दूंगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post